Breaking News in Hindi LIVE: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

Breaking News in Hindi: देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें अगर आप एक ही प्लेटफॉर्म पर पाना चाहते हैं तो इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें। यहां आपको देश में घटने वाली प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक हलचल और विदेशों के बड़े अपडेट्स मिलेंगे।

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स |

REFRESH 

  • NOV 09, 202210:09 AM (IST)

देश के 50वें CJI बने जस्टिस चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में देश के 50वें सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस चंद्रचूड़ उच्चतम न्यायालय से बेहद अच्छी तरह वाकिफ हैं, जहां उनके पिता लगभग 7 साल और 4 महीने तक प्रधान न्यायाधीश रहे थे, जो शीर्ष अदालत के इतिहास में किसी सीजेआई का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक प्रधान न्यायाधीश रहे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। 

  • ·         NOV 09, 202210:03 AM (IST)

फेसबुक में आज से छंटनी शुरू, हजारों कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

बाद दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक आज से इसकी शुरुआत करने जा रही है। मेटा में अभी करीब 87,000 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि कुछ गलत फैसलों के कारण कंपनी की यह हालत हुई है और उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

  • ·         NOV 09, 20229:53 AM (IST)

आंध्र प्रदेश: राजामहेंद्रवरम में मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 9 ट्रेनें रद्द

अमरावतीचेन्नई-हावड़ा मुख्य लाइन पर बुधवार तड़के राजामहेंद्रवरम शहर में एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर जाने के बाद रेल यातायात प्रभावित रहा। नतीजतन, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने दिन के लिए विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम खंड पर 9 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया। दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा संभाग की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नुसरत एम मंद्रुपकर के अनुसार, अन्य तीन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द किया गया। हालांकि, एक ट्रेन को दो घंटे देरी से चलाया गया था।

राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के करीब डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। इस कारण व्यस्त चेन्नई-हावड़ा मार्ग पर फिलहाल केवल एक लाइन खुली रह गई है और यहां से सैकड़ों ट्रेनों की आवाजाही होती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, विजयवाड़ा से अधिकारियों का एक दल मरम्मत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरी डिब्बे को वहां से हटाने के बाद दोपहर तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है। 

  • ·         NOV 09, 20228:22 AM (IST)

दिल्ली में AQI 339 किया गया दर्ज

दिल्ली की हवा की स्थिति बदतर बनी हुई है। राजधानी में आज बुधवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां AQI 339 दर्ज किया गया। 

  • ·         NOV 09, 20228:05 AM (IST)

मस्क ने टेस्ला के 19.5 मिलियन के शेयर को बेचा

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने टेस्ला के 3.95 बिलियन डॉलर में से 19.5 मिलियन के शेयर को बेचा है। अमेरिकी सिक्योरिटीज फाइलिंग के हवाले से रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दी है। 

  • ·         NOV 09, 20227:55 AM (IST)

राजस्थान: युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर घायल किया

धौलपुरराजस्थान में धौलपुर जिले के एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका पर एक पार्क में चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात रेलवे स्टेशन के पीछे एक पार्क में घटित हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाडी निवासी दिनेश माहौर ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से हमला किया और खून बहने पर उसे वहीं छोड़ गया। उन्होंने बताया कि ज्यादा खून बहने के कारण मौत हो जाने के डर से युवती ने पार्क की बेंच पर अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर खून से लिख दिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला किसी तरह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास पहुंची, जहां रेलवे पुलिस बल के एक जवान ने उसकी मदद की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

  • ·         NOV 09, 20227:19 AM (IST)

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकों के बाद आज सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी ने बताया कि आज 9 नवंबर सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

  • ·         NOV 09, 20226:42 AM (IST)

हिमाचल में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की भी दो रैलियां

कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनावी प्रचार में जुट गये हैं। आज खड़गे सुबह साढ़े 11 बजे शिमला ग्रामीण बनौती में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे नालागढ़ के पंजेरा में चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

  • ·         NOV 09, 20226:42 AM (IST)

कांगड़ा और सुजानपुर में PM मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को हिमाचल प्रदेश में 2 बड़ी रैलियां हैं। पहली रैली सुबह 11 बजे से कांगड़े के चंबी मैदान में है जबकि दूसरी रैली दोपहर 12:30 पर हमीरपुर के सुजानपुर में है। 

  • ·         NOV 09, 20226:31 AM (IST)

बीजेपी कर सकती है गुजरात चुनावों के उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी आज गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। आज शाम साढ़े 6 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है, जिसमें पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल सहित CEC के सभी नेता शामिल होंगे।

  • ·         NOV 09, 20226:18 AM (IST)

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान शुरू

वाशिंगटनअमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। देश के अधिकांश हिस्सों में मतदान के दौरान कोई बड़ी समस्या होने की सूचना नहीं मिली है। मंगलवार को देशभर में लगभग 4.45 करोड़ मतदाता मतदान कर चुके थे।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा, सीनेट के एक तिहाई और राज्य के हजारों विधायी व कार्यकारी पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है। डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल प्रतिनिधि सभा में मामूली बहुमत है। यह 1955 के बाद से सदन में सबसे कम बहुमत है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सीनेट में बहुमत नहीं है तथा डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के पास 50-50 प्रतिशत सीटें हैं। ऐसे में इस चुनाव के जरिए पता चलेगा कि डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत बरकरार रहेगा या नहीं।

  • ·         NOV 09, 20226:17 AM (IST)

नोएडा: दोस्त पर युवती की हत्या का आरोप

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाली एक दलित युवती की कथित तौर पर उसके दोस्त ने मंगलवार को छत से धक्का देकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती के शव को एम्बुलेंस मे लेकर बिजनौर भागने का प्रयास कर रहा था अैर पुलिस ने मेरठ के पास से उसे गिरफ्तार कर शव बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका और आरोपी के सात साल पुराने संबंध थे और युवती उससे अब अपना संबंध तोड़ना चाह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.